झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि “राज्य सरकार 108 एंबुलेंस सेवा को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बताती है लेकिन इसके कर्मचारियों की स्थिति दयनीय है। झारखंड के 108 एंबुलेंस कर्मचारी आर्थिक तंगी वेतन में कटौती और अस्थायी नौकरी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 

@HemantSorenJMM जी एयर एम्बुलेंस का सब्जबाग दिखाने से बेहतर है कि आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा को सुदृढ़ किया जाए ताकि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी मरीजों को तत्काल ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। ”