चार लेबर कानून के विरोध में ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में भारत बंद , बंद समर्थकों के कोयला उत्पादन को किया ठप
रामगढ़ : केंद्र सरकार के द्वारा पारित चार लेबर कोड कानून के विरोध में ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में भारत बंद का आह्वान किया गया जिसे मिला-जुला असर रामगढ़ जिला के कुजू सहित कोयलांचल में देखा गया । बंद समर्थक अहले सुबह से सीसीएल क्षेत्र के सभी कोलियरियों में जाकर उत्पादन कार्य को बाधित करते हुए बड़े बड़े वाहनों को परिचालन बंद करवाया ।वही सीसीएल के कार्यालयों में भी बंद करते हुए यूनियन का झंडा लगाकर विरोध प्रकट किया और वाहनों में चढ़कर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया । बंद समर्थकों का कहना था कि यह एक काला कानून है पूर्व में श्रमिकों के हित में 44 कानून था जिसे केंद्र सरकार के द्वारा निजी कंपनियों के फायदे के लिए चार कोड कानून बनाया जो श्रमिकों के हित में नहीं है । अगर इस कानून को वापस नहीं लेता है तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हम लोग जाएंगे । इस मौके पर एटक, सीटू , इंटक, एचएमएस , ए जे के एस एस , प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन जे सी एम यू , यू सी डब्लू यू सहित कई श्रमिक संगठन ने इसका समर्थन दिया है जिसमें कोल इंडिया के अलावे बैंकिंग सेक्टर में भी असर देखा गया । इस बंद को भारतीय मजदूर संघ ने समर्थन नहीं दिया है ।
Raftaar Media | सच के साथ