Anupama Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। गरबा सेलिब्रेशन के दौरान ऐसा हादसा होगा, जो शाह परिवार की खुशियों को मातम में बदलने की कगार पर ला देगा। शो में अनुपमा का किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली की जिंदगी में एक बार फिर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वहीं, प्रेम की जिंदगी पर संकट मंडराने से राही भी बुरी तरह टूट जाएगी।

## अनुपमा को मारने की साजिश, प्रेम को लगी गोली

आने वाले एपिसोड में गरबा कार्यक्रम के दौरान अनुपमा को किसी अनहोनी का एहसास होता है। वह परिवार के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी देती है, लेकिन उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। इसी बीच मथेला अनुपमा को जान से मारने की साजिश रचता है। एक शूटर अनुपमा पर निशाना साधता है, लेकिन वह बाल-बाल बच जाती है।

मथेला को देखकर प्रेम उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ता है। अनुपमा और राही भी उसके पीछे जाती हैं। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद प्रेम और मथेला के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। अनुपमा प्रेम को पीछे हटने के लिए कहती है, लेकिन वह नहीं मानता। इसी दौरान मथेला गोली चला देता है, जो सीधे प्रेम को लग जाती है। प्रेम को गोली लगते ही वहां मौजूद सभी लोग सदमे में आ जाते हैं।

## प्रेम की हालत गंभीर, अगले 24 घंटे अहम

हादसे के बाद प्रेम को अस्पताल पहुंचाया जाता है। प्रीकैप के मुताबिक, डॉक्टर अनुपमा और राही को बताते हैं कि प्रेम के शरीर से गोली निकाल दी गई है, लेकिन अगले 24 घंटे उसके लिए बेहद नाजुक हैं। यह सुनकर राही घबरा जाती है और अनुपमा पर अपना गुस्सा निकालती है। वह अनुपमा को अकेला छोड़ देने के लिए कहती है।

दूसरी ओर, पारितोष और लीला भी परिवार पर आई इस मुसीबत के लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराते हैं। अपनों के आरोपों से अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रेम इस हादसे से बच पाएगा? क्या राही अपनी मां अनुपमा से दूर हो जाएगी? इन सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेंगे। फिलहाल, शो में इमोशनल ड्रामा और रोमांचक मोड़ देखने को मिलने वाले हैं।