डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन गश्ती एवं चोरी/छिनतई के हॉट-स्पॉट पर छापेमारी अभियान के तहत नाथनगर थाना पुलिस ने आभूषण चोरी कांड का सफल उद्भेदन करते हुए 02 अपराधकर्मियों को चोरी की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार पियूष कुमार, पिता- स्व0 मनोज कुमार साह, सा0- चंपानगर, थाना- नाथनगर, जिला- भागलपुर द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें उनकी दुकान से आभूषणों की चोरी की घटना का उल्लेख किया गया था।
सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 एवं थानाध्यक्ष नाथनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त 01. बंटी कुमार, पिता- विनय कुमार मंडल, सा0- चंपानगर, थाना- नाथनगर, जिला- भागलपुर को विधिवत गिरफ्तार किया। पूछताछ में बंटी कुमार ने बताया कि चोरी के सभी आभूषण उसने 02. संतोष कुमार, पिता- गुलाब साह, सा0- वारसलिगंज, थाना- बबरगंज, जिला- भागलपुर (आभूषण दुकानदार) को बेच दिया है।इसके बाद पुलिस ने आभूषण दुकानदार संतोष कुमार के पास छापेमारी कर उसके पास से चोरी का गलाया हुआ 11 ग्राम सोना तथा सोने के 25 पीस बैसर के साथ विधिवत गिरफ्तार किया।इस संबंध में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में सह-थानाध्यक्ष परमेश्वर सहनी, पु0अ0नि0 राहुल कुमार, पु0अ0नि0 मुलायम प्रसाद यादव, स0अ0नि0 पवन कुमार एवं नाथनगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।