जांजगीर चाम्पा जिले के कनई गाँव के एक ही परिवार के 12 लोग फूड पॉईजिंग के शिकार हो गए. जिसमें छोटे बच्चों के साथ बुजुर्ग भी शामिल है. बताया जा रहा है कि घर में मसरूम की सब्जी बना कर परिवार के सभी लोगों ने खाया था. जिसके बाद 12 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन फानन में पीड़ित सभी लोगों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया. जिला अस्पताल में सभी मरीजों का ईलाज चल रहा है. हालांकि इलाज के बाद डॉक्टर सभी को खतरे से बाहर बता रहे हैं.