रांची: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की तैयारी की है। त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग रूट पर पूजा स्पेशल और अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
रेल मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रांची से जुड़ी विभिन्न दिशाओं में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्री क्षमता बढ़ाने और Crowd Management पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अजमेर-रांची के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल
09619 अजमेर-रांची पूजा स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इस दौरान कुल 9 ट्रिप होंगे।
वहीं 09620 रांची-अजमेर स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस ट्रेन के भी कुल 9 फेरे निर्धारित हैं।
रांची-अलीपुरद्वार के बीच भी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए 08661 रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इस ट्रेन के 5 ट्रिप होंगे।
इसके विपरीत दिशा में 08662 अलीपुरद्वार-रांची स्पेशल 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इसके भी 5 फेरे होंगे।
रांची-आनंद विहार के बीच 9-9 ट्रिप
02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। कुल 9 ट्रिप निर्धारित किए गए हैं।
वापसी में 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस ट्रेन के भी 9 फेरे होंगे।
रांची होकर सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल
08611 सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रांची होकर 12 अक्टूबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। कुल 12 ट्रिप निर्धारित हैं।
वहीं 08612 अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल रांची होकर 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इस ट्रेन के भी 12 फेरे होंगे।
हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल
त्योहारों के दौरान मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए 08609 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 12 से 26 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इसके कुल 3 ट्रिप होंगे।
वापसी में 08610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया स्पेशल 13 से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। इसके भी 3 फेरे निर्धारित हैं।
बेंगलुरु के लिए भी पूजा स्पेशल
08637 हटिया-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु स्पेशल 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। कुल 5 ट्रिप होंगे।
वापसी में 08638 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल-बेंगलुरु से हटिया स्पेशल 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसके भी 5 फेरे होंगे।
पटना-चर्लपल्ली स्पेशल का रांची होकर परिचालन
रांची होकर पटना-चर्लपल्ली द्वि-साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन भी किया जाएगा। यह ट्रेन 21 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी। कुल 21 ट्रिप निर्धारित हैं।
वापसी में 03254/03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल रांची होकर 23 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। इसके कुल 21 फेरे होंगे।
हटिया-बानो के बीच अनारक्षित स्पेशल
यात्रियों की सुविधा के लिए 08631 हटिया-बानो अनारक्षित स्पेशल का परिचालन भी 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जा रहा है। इस दौरान कुल 91 ट्रिप होंगे।
वहीं 08632 बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल भी इसी अवधि में संचालित होगी और इसके कुल 91 फेरे निर्धारित हैं।
त्योहारों में Crowd Management पर रहेगा फोकस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए Crowd Management पर विशेष जोर दिया जाएगा। रेलवे की ओर से यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने, सुचारू आवागमन बनाए रखने और त्योहार के दौरान यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।