मोतिहारी | ओमप्रकाश तिवारी
मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के तहत विभिन्न थानों में जब्त करीब 24 क्विंटल गांजा को जलाकर नष्ट कर दिया। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 13 कांडों में जब्त कुल 2396.534 किलोग्राम (लगभग 23.97 क्विंटल) गांजा जैसा मादक पदार्थ न्यायालय के आदेश पर विनष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की उपस्थिति में यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले के बेला स्थित मेडिकेयर एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित थानों के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देश एवं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई।
मोतिहारी पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभिन्न मामलों में जब्त मादक पदार्थों का न्यायालय के आदेशानुसार समय-समय पर विनष्टीकरण कराया जाएगा।