लोकेशन: थाना मुण्डेरवा, बस्ती | धर्मेंद्र द्विवेदी

मुण्डेरवा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से चोरी की गई विद्युत मोटर (टुल्लू पंप) और 13,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की पुत्र उदलेश सोनकर के रूप में हुई है। उसे शनिवार रात करीब एक बजे भैसा पाण्डेय गांव स्थित आरबीएस ईंट भट्ठा मोड़ के पास से पकड़ा गया।

खेत से मोटर चोरी करने की बात कबूली

मामले में दतुआखोर निवासी विजय कुमार चौधरी की तहरीर पर मुण्डेरवा थाने में विद्युत मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक विक्रमादित्य सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने 3/4 अगस्त 2026 की रात खेत से विद्युत मोटर चोरी करने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से 13,500 रुपये भी बरामद हुए।

अन्य चोरी की घटनाओं से भी जुड़ने का दावा

पुलिस के अनुसार, नकदी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने सोनहा, गौर और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की कुछ घटनाओं में शामिल होने की बात बताई। इसके आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) BNS भी बढ़ाई गई है।

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रमादित्य सिंह और कांस्टेबल अरुण कुमार शर्मा, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती शामिल रहे।