logo

14 और 15 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय महाधिवेशन... 5500 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 13वां केंद्रीय महाधिवेशन 14 और 15 अप्रैल 2025 को रांची में आयोजित किया जाएगा। इस महाधिवेशन की तैयारी जोरों पर है और इसमें पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। महाधिवेशन का आयोजन रांची के खेलगांव स्थित इनडोर स्टेडियम में होगा। यह कार्यक्रम संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू होना है। 

इस महाधिवेशन में झारखंड के अलावा बिहार पश्चिम बंगाल ओडिशा असम और तमिलनाडु से लगभग 5500 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। झामुमो ने 60 लाख सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसके लिए एक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समितियों का गठन किया जाएगा।

महाधिवेशन के बाद केंद्रीय समिति भंग कर दी जाएगी और नई संचालन मंडली और अध्यक्ष मंडली गठित की जाएगी। बता दें यह कदम पार्टी की संरचना को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए उठाया जा रहा है।

                        

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS