रांची — झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना में 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती का आदेश जारी किया गया।
इस फैसले के तहत राज्य के कई जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदल दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा, योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी और जिलों में शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।
कौन अधिकारी कहां तैनात:
- राजीव रंजन — डीसी, जमशेदपुर
- संदीप कुमार — डीसी, लातेहार
- अनन्य मित्तल — डीसी, गढ़वा
- दिलेश्वर महतो — डीसी, गुमला
- मेधा भारद्वाज — डीसी, पाकुड़
- लोकेश मिश्रा — डीसी, गोड्डा
- शशि प्रकाश सिंह — डीसी, देवघर
- उत्कर्ष गुप्ता — डीसी, कोडरमा
- हेमन्त सती — डीसी, हजारीबाग
- मनीष कुमार — डीसी, चाईबासा
- ऋतुराज — डीसी, रामगढ़
- रवि आनंद — डीसी, चतरा
- दीपक कुमार दुबे — डीसी, साहिबगंज
- दिलीप प्रताप सिंह शेखावत — डीसी, पलामू
- सौरभ कुमार भुवानिया — डीसी, खूंटी
- संदीप कुमार मीणा — डीसी, लोहरदगा
- आलोक कुमार — डीसी, जामताड़ा