डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष महाअभियान "स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर" के तहत ईशाकचक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.49 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार बीते 06 सितंबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ईशाकचक थानान्तर्गत श्यामल दास लेन स्थित मोनू कुमार उर्फ गोलू के द्वारा अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री के लिए उसका पैकिंग किया जा रहा है।
सूचना के सत्यापन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक के निगरानी में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 एवं थानाध्यक्ष ईशाकचक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा श्यामल दास लेन स्थित मोनू कुमार उर्फ गोलू के घर पर विधिवत छापेमारी एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मौके से तीनों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
मोनू कुमार उर्फ गोलू, पे- महेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार उर्फ वोडा उर्फ राजवीर राणा, पे- वीरेन्द्र मंडल, गुरुदेव कुमार, पे- बबलू तांती, सा0- ईशाकचक व्यायामशाला
सभी थाना- ईशाकचक, जिला- भागलपुर के रूप में की गई है।गिरफ्तार मोनू कुमार उर्फ गोलू का पूर्व में तिलकामांझी थाना कांड सं0- 627/23 दिनांक-09.07.2026 में तथा मुकेश कुमार उर्फ वोडा का नवगछिया थाना कांड सं0-11/22 और कोतवाली (तिलकामांझी) थाना कांड सं0-637/23 में आपराधिक इतिहास रहा है।इस संबंध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, पु0अ0नि0 राजीव कुमार, पु0अ0नि0 मंटू कुमार एवं ईशाकचक थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।