तिसरी/गिरिडीह
तिसरी प्रखंड के खिजुरी पंचायत कसियाटांड उत्क्रमित प्र0 विद्यालय के सामने जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इस अवैध कब्जा की मामले को जांच करने तिसरी अंचल निरिक्षक राजीव रंजन, राजस्व कर्मचारी रितेश केशरी और अंचल अमीन प्रदीप राय पहुंचे स्थल। अवैध रूप से कब्जा किया गया जमीन को मुआवना करते हुए सभी लोगों का नाम अंकित किया गया। इस मामले को देखते हुए अंचल निरिक्षक राजीव रंजन ने कहा अवैध रूप से जो कब्जा किया गया है इसकी जांच की जाएगी। इसकी सूचना तिसरी अंचलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे के कार्यवाही होगी। इधर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है भूमाफिया द्वारा भूदान की जमीन को बेचे जाने के बाद जमीन पर कब्जा किया गया है।