प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा। पीएम मोदी ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि LoC के पार की गई इस कार्रवाई ने दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का नया उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने बार-बार स्पष्ट किया है कि अगर आतंकवादी भारत की ओर आंख उठाकर देखेंगे तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।

जनगणना और नशा मुक्ति अभियान पर भी बोले पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि देश में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है और 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त युवा अभियान का भी जिक्र किया और बताया कि लाखों युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और अशोक सिंघल को भी याद किया।