डॉ विभूति सिंह/भागलपुर

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे "स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर" अभियान के तहत अकबरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते दिनों गुप्त सूचना के आधार पर हरियों टोला, पानी टंकी के पास सागर कुमार पिता मनोज मंडल के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर भाग रहे 3 लोगों को पकड़ा गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सागर कुमार पिता-मनोज मंडल,शिला देवी पति-मनोज मंडल और शकुंतला देवी पति-बाबूलाल मंडल  
तीनों साकिन-हरियों,पानी टंकी, थाना-अकबरनगर, जिला-भागलपुर के रूप में की गई है। वहीं अभियुक्त के पास से गांजा - 2.409 किलोग्राम,छोटा तराजू - 02,वजन बाट - 02 (5 एवं 10 ग्राम),पॉलिथीन - 710 ग्राम,स्टेपलर - 02 एवं 
नगद - ₹529 बरामद की गई है।पुलिस ने तीनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी टीम का नेतृत्व अकबरनगर थानाध्यक्ष कर रहे थे।