गोवर्धन रजक/धनबाद(गोविंदपुर): मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा गोविंदपुर के तत्वावधान में अग्रेशन भवन में आयोजित 'इंटर स्कूल टैलेंट फेस्ट 2026' का शानदार समापन हो गया। डिजिटल और सोशल मीडिया पर इस भव्य प्रतिभा उत्सव की तस्वीरें और वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंदपुर थाना प्रभारी बिष्णु प्रसाद राउत शामिल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की और बच्चों का हौसला बढ़ाया।इस महामुकाबले में क्षेत्र के पांच प्रतिष्ठित विद्यालयों—ड्रीमलैंड स्कूल, रॉय एकेडमी, के.के. पब्लिक स्कूल, निर्मला स्कूल और ज्ञान भारती स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी छुपी हुई प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।निर्मला स्कूल ने जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, के.के. पब्लिक स्कूल रहा रनर अपटैलेंट फेस्ट के दौरान आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। डांस, ड्रॉइंग, गन शूटिंग, रेस, रिले रेस, क्विज और चेस जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। अंक तालिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए निर्मला स्कूल ने ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि के.के. पब्लिक स्कूल उपविजेता (रर्नर अप) घोषित हुआ।आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही मुख्य भूमिकाइस बड़े डिजिटल और जमीनी स्तर के आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने में उन्नति शाखा की अध्यक्ष पायल मित्तल, सचिव नेहा बंसल, कोषाध्यक्ष रुचि सरिया, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर विशाखा लोधा और बाल विकास प्रमुख नेहा सरिया ने मुख्य कमान संभाली।इसके साथ ही ज्योति अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रेशम अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल, स्वाति बंसल, रश्मि मित्तल और मेधा दुदानी सहित शाखा के अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।क्या है इस टैलेंट फेस्ट का मुख्य उद्देश्य?मंच के पदाधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों का एकमात्र उद्देश्य बच्चों को एक बेहतर मंच देना है। आज के डिजिटल युग में बच्चों की प्रतिभा को सही पहचान दिलाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना बेहद जरूरी है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।