रांची। झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। खूंटी जिले के तोरपा में संचालित पंचगव्य पोल्ट्री महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड (Panchgavya Poultry Mahila Kisan Utpadak Company Limited) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित देशी भूरे अंडों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से इस पहल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों की आमदनी बढ़ाना, उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे देशी भूरे अंडों को बेहतर पोषण और स्वाद के लिहाज से प्रचारित किया जा रहा है। 

थोक खरीद पर कीमत में मिलेगी छूट

कंपनी ने अंडों की खरीद के लिए अलग-अलग मात्रा के अनुसार कीमत निर्धारित की है। ऑफर के तहत 10 बॉक्स से अधिक खरीदने पर प्रति अंडा 7.25 रुपये, 20 बॉक्स से अधिक पर 7 रुपये, 40 बॉक्स से अधिक पर 6.85 रुपये और 100 से अधिक बॉक्स की खरीद पर प्रति अंडा 6 रुपये की दर तय की गई है।

अंडों की खरीद और ऑर्डर के लिए मोबाइल नंबर 6206300611 जारी किया गया है।

इस पहल के जरिए ग्रामीण महिलाओं के उत्पादन को बाजार से जोड़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर उत्पादित देशी अंडे उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।