रफ्तार संवाददाता रंजीत पालकोट। दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर पालकोट दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से पुरानी पूजा कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया।नई कमेटी के गठन में मन्नू साहू को अध्यक्ष तथा राजेन्द्र साहू को सचिव तथा कोषाध्यक्ष आकाश केसरी को चुना गया। इसके अलावा पूजा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए कमेटी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी चयन किया गया।मुख्य संरक्षक में लाल देवब्रत नाथ साहदेव,राम मनोहर नाथ साहदेव,और रोहित कमल कश्यप का चयन किया गया वहीं संरक्षक मे बसंत गुप्ता,शिव प्रसाद साहू,कृष्ण कुमार केशरी,राम अवध साहू,प्रमोद साहू,राधे केशरी,दिलीप साहू, सत्यनारायण केशरी,विजय मिश्रा,कुमुद बिहारी सारंगी,दया केसरी,भोला साहू,संतोष गुप्ता मनीष साहू,संतोष गुप्ता (गुड्ड) राहुल कमल कश्यप,मनोज केसरी,मुकेश केशरी,नंद गुप्ता,गोपाल केसरी,सहित प्रबुद्ध जनों का चयन किया गया।अध्यक्ष चुने जाने के बाद मन्नू साहू ने कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग और आपसी समन्वय से इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने नई कमेटी को बधाई देते हुए दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।बैठक के दौरान पूजा की तैयारियों, व्यवस्था, साफ-सफाई, सजावट सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।नई कमेटी के गठन के बाद ग्रामीणों में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह देखा गया।लोगों ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आपसी भाईचारे के साथ किया जाएगा।।