दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।l
जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की ओर से झारखंड राज्य जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2026 के लिए जिला टीम का चयन ट्रायल रविवार, 6 सितंबर को जामताड़ा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के 120 से अधिक बालक एवं बालिका कबड्डी खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। ट्रायल की देखरेख जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के चेयरमैन डॉ. डी.डी. भंडारी उपस्थित रहे। मौके पर सचिव करन कुमार राऊत, वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष सलिल कुमार, कोषाध्यक्ष शुभम सोलंकी, उपाध्यक्ष अनीश रंजन, संयुक्त सचिव दीपक रजक, आबिद अंसारी, सरोज यादव, विवेक रजक एवं अभिषेक दुबे समेत अन्य पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल तकनीक, क्षमता और मैदान पर प्रदर्शन का आकलन किया गया।इसके आधार पर चयन समिति ने बालक वर्ग से 14 और बालिका वर्ग से 14 खिलाड़ियों का चयन किया। कुल 28 चयनित खिलाड़ी अब जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर तक साहिबगंज में आयोजित होगी। वही जिला कबड्डी संघ की अध्यक्ष मीरा मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की अपील की। वहीं सचिव करन कुमार राऊत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ी हरि सोनकर, राज सोनकर, विनोद प्रसाद, झूलन सिंह और अविनाश रावत प्रशिक्षक की भूमिका निभाएंगे।