तिसरी /गिरिडीह/रंजन कुमार, रफ्तार मीडिया
तिसरी प्रखंड के तिसरी सिंधु कान्हू पीडब्ल्यूडी सड़क से खटपोंक, खोरो, बाराईपाट होते हुए नयनपुर पथ तक लगभग बीस किलोमीटर तक नब्बे करोड़ की लागत से चौड़ीकरण कार्य में एनएचसी कंट्रक्शन संवेदक द्वारा घटिया ओर मनमानी से कार्य किए जाने की ग्रामीणों के शिकायत पर सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य में लगाए जा रहे घटिया मैटेरियल को देखते हुए संवेदक की कार्यशैली पर भड़के। और कहा कि पहले सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही गिट्टी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने और अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी करेंगें।कहा तो बगैर कार्य स्थल पर शिलान्यास के सड़क निर्माण कार्य को किया जा रहा है। मौके पर किशुन यादव, सागर कुमार, छोटी यादव आदि कई ग्रामीण मौजूद थें ।