नामकुम संवाददाता
एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम पुलिस ने थानाक्षेत्र के हाईटेंशन कालोनी समीप एक खंडहर भवन में छापेमारी कर गुरफान उर्फ छोटु और फरमान अंसारी उर्फ मनिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पाण्डेय ने नामकुम थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में जाकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने थानेदार रामनारायण सिहं के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेामरी की तो दोनो अपराधियों के पास से एक मैगजीन लगा लोडेड पिस्तौल और चोरी की गयी एक यामाहा एफजेड बाईक जेएच02बीडी 4001 और नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद से चारी की गयी बुलेट मोटरसाईकिल जेएच01डीके 8438 मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पकडे गए गुरफान खान उर्फ छोटु पर रांची जिले के लोअर बाजार, नामकुम, सदर, पुन्दाग, अरगोडा, हिन्दपीडी,लालपुर और कोतवाली थाने में सत्रह मामले तथा फरमान अंसारी पर जगरन्नाथपुर,अरगोडा,और उेलीमार्केट थाने में चार मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनो को शनिवार को जेल भेज दिया है ।
डीएसपी श्री, पाण्डेय ने एक दुसरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नामकुम पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती तुंजू नचलदाग क्षेत्र से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने तुंजू नचलदाग क्षेत्र से बजरंग महतो के होटल में छापेमारी कर 54 बोतलों में साढ़े चौबीस लीटर शराब जब्त किया। वहीं बुतीयो के शिव शंकर बड़ाईक की दुकान की फ्रिज में रखे 79 बोतल अंग्रेजी शराब और शिवा बड़ाईक के राशन दुकान की फ्रिज में रखे 79 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है ।