सौरभ रॉय/रफ्तार मीडिया
रांची: दुर्गा पूजा नजदीक है कल माँ दुर्गा के आह्वान का दिन यानी की महालया के अवसर पर राजधानी रांची के विकास नगर रोड नंबर दो, हेेसाग स्थित आपनजन दुर्गा पूजा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महिषासुर मर्दिनी का मंचन एवं विशेष प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य ही विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह है और तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं समिति के सदस्य
महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति में गायन की प्रमुख भूमिका सुलेखा धीबर, कावेरी रॉय, शुक्ला पापड़ी चौधरी, प्रतिमा रॉय और दीपाली दत्ता निभाएंगी। वहीं, नृत्य की प्रस्तुति मनीषा कर्मकार और उनकी टीम द्वारा की जाएगी। आवृत्ति (कविता पाठ) में भजन कर्मकार अपनी प्रस्तुति देंगे।समिति के सचिव जगत ज्योति रॉय ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में कार्यक्रम को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए क्लब के सदस्य नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महालया के कार्यक्रम को लेकर सभी सदस्य उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं।