सरायकेला: सरायकेला जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीनी ओपी क्षेत्र में देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर सघन जांच की। मोटरसाइकिल, कार सहित अन्य वाहनों के कागजातों की जांच करने के साथ चालकों से आवश्यक पूछताछ भी की गई।पुलिसकर्मियों ने वाहनों की तलाशी लेते हुए यह भी जांच की कि कहीं किसी वाहन में संदिग्ध सामान तो नहीं ले जाया जा रहा है। साथ ही, वाहन चालकों एवं उनके आवागमन को लेकर भी आवश्यक जानकारी जुटाई गई।देर रात संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एंटी क्राइम चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना, संदिग्ध लोगों एवं वाहनों की पहचान करना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। अभियान के दौरान वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह के चेकिंग एवं गश्ती अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।