रफ्तार मीडिया संवाददाता पवन गुप्ता।
पिपरवार : बहेरा पंचायत के सिदालू गांव में सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मनोज गंझू और संचालन बासुदेव गंझू ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने सिदालू में दूसरे गांव को बसाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए 18 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।ग्रामीणों का आरोप है कि सीसीएल प्रबंधन ने पूर्व में दिए आश्वासनों (बिजली, पानी, सड़क, तालाब, नौकरी और मुआवजा) को अब तक पूरा नहीं किया है। अधिग्रहित जमीन पर बने बांधों और कटे पेड़ों का उचित मुआवजा आज तक लंबित है।
प्रमुख मांगें:
काटे गए पेड़ों, तोड़े गए बांधों और तालाबों का उचित मुआवजा व पुनर्निर्माण।प्रति एकड़ चार गुना दर से मुआवजा और प्रत्येक रैयत को प्लॉट।दूसरे गांव को बसाने की स्थिति में सिदालू का भी पूर्ण विस्थापन या चारदीवारी का निर्माण।स्थानीय बेरोजगारों को वेस्ट अशोका माइंस, महालक्ष्मी कंपनी और ठेकेदारी कार्यों में प्राथमिकता।
बुनियादी सुविधाओं (बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, सरना स्थल व देवी मंडप का सौंदर्यीकरण) की बहाली।
बैठक में अर्जुन गंझू, संजय कुमार भोगता, उमेश सोनी, संगीता कुमारी, लीलावती देवी, गीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।