शिकारीपाड़ा/दुमका /रफ्तार मीडिया।ललित कुमार पाल।

शिकारीपाड़ा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने को लेकर बुधवार रात्रि 7 बजे से एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष संजय वर्मा ने की। सभा के दौरान पुरानी कमेटी का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से इसे भंग करते हुए नई पूजा कमेटी का गठन किया गया।
पुनर्गठित कमेटी में विकास कुमार भगत को अध्यक्ष, अमन सिंह को सचिव, अर्जुन भगत को उपसचिव, संजय वर्मा को उपाध्यक्ष और अन्नत पाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही देवदास नायक एवं शिवार्जुन वर्मा को सह कोषाध्यक्ष चुना गया है।
बैठक में पूजा को भव्य और अनुशासित तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी स्थानीय शिल्पकार अनिल पाल को दी गई है। सभा में मौजूद सभी सदस्यों और ग्रामीणों ने एक स्वर में पूजा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कृष्णा सिंह, वरुण चंद्र, राहुल सिंह, ललित पाल, निखिल सिंह, पवन सिंह, संजोग सिंह, अमित सिंह , मिथुन भगत, चंदन सिंह,और सौरव जायसवाल, गौरव सिंह, अनिल पाल समेत दर्जनों ग्रामीण व समिति के सदस्य उपस्थित थे।