डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

पुलिस जिला नवगछिया की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया है और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला: नाबालिग अपहरण कांड का उद्भेदन
दिनांक 16.08.2026 को नवगछिया थाना में एक नाबालिग के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। वादी द्वारा मयंक कुमार उर्फ राहुल कुमार एवं अन्य के विरुद्ध उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 339/26 में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।नवगछिया थाना पुलिस द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के क्रम में अपहृता नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना में संलिप्त अभियुक्त मयंक कुमार उर्फ राहुल कुमार, पे- गुड्डू राम, सा- प्रोफेसर कॉलोनी, थाना- नवगछिया, जिला- भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।
दूसरा मामला: गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
वहीं इस्माइलपुर थाना अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानतीय वारंट के आलोक में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 38/20 के वांछित अभियुक्त विपिन यादव, पे- राजेंद्र यादव, सा- कमलाकुंड, थाना- इस्माइलपुर, जिला- भागलपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में भी पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।