गिरिडीह: अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता द रंग राजन मेमोरियल महोत्सव का भव्य आयोजन 4 सितंबर से हो रहा है। गिरिडीह के सवेरा सिनेमा हॉल में 4 से 6 सितंबर तक आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में झारखंड- बिहार समेत पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, उतर प्रदेश, उड़ीसा, आसाम, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, पंजाब व महाराष्ट्र समेत 15 से अधिक राज्यों के कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए द रंग संस्था की अध्यक्ष श्रुति सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक महोत्सव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार, संरक्षक संजय सिंह, राहुल बर्मन, रामजी यादव, मुकेश आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष रवि रंजन, सचिव पुरुषोत्तम कुमार, संयुक्त सचिव शाहिद रजा समेत द रंग की पूरी टीम लगी हुई है।