डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 सितंबर 2026 को नवगछिया पुलिस ने अलग-अलग थानों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की है और कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1.खरीक थाना: 264.75 लीटर अवैध शराब बरामद, वाहन जब्त।खरीक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो चार पहिया वाहनों से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेलघी स्थित एसबीआई एटीएम के पास वाहन जांच शुरू की। इस दौरान दो संदिग्ध वाहनों (रजिस्ट्रेशन नंबर JH15AM0932 और JH05BE9955) को रोककर तलाशी ली गई।वाहनों से कुल 264.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही दोनों वाहनों को भी विधिवत जब्त कर लिया गया।इस मामले में वाहन चालक साकेत कुमार झा (पिता- रामभजन झा, निवासी- जेम्को बस्ती, थाना- टेल्को, जिला- सिंहभूम, झारखंड) को गिरफ्तार किया गया है। खरीक थाना में कांड संख्या 270/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
2.गोपालपुर थाना: 26.790 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।गोपालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम गोसाईंगांव स्थित मुन्ना झा के घर पर छापेमारी की।तलाशी के दौरान घर से कुल 26.790 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।अवैध शराब के क्रय-विक्रय के आरोप में मुन्ना झा (पिता- स्वर्गीय उमेश झा, निवासी- गोसाईंगांव, थाना- गोपालपुर, जिला- भागलपुर) को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 305/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
3.नदी थाना: मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार।नदी थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढिया में बीते 14 अगस्त को आपसी विवाद को लेकर एक महिला (वादिनी) और उनके भाई के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में नदी थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज की गई थी।अनुसंधान के क्रम में मामले के संलिप्त अभियुक्त अंकित कुमार (पिता- मांगन मंडल, निवासी- ढोढिया, थाना- नदी, जिला- भागलपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
4.नवगछिया थाना: चोरी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार।बीते 5 अगस्त को नवगछिया थाना क्षेत्र के ग्राम पकरा में एक घर से जेवर और नकदी समेत अन्य सामानों की चोरी हो गई थी, जिसके संबंध में कांड संख्या 315/24 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी सिकंदर कुमार चौधरी उर्फ टंगरा (पिता- सुबोध प्रसाद चौधरी, निवासी- किशनपुर, थाना- मधुसूदनपुर, जिला- भागलपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।
5.माननीय न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चस्पा।नवगछिया थाना के अंतर्गत एक अन्य मामले (कांड संख्या 149/23) में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त मुन्ना मंडल (ग्राम- पुनामा प्रतापनगर, थाना- नवगछिया, जिला- भागलपुर) के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में उनके निवास स्थान पर विधिवत इश्तहार चस्पा करने की कार्रवाई की गई है।