रांची : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची में “नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्ट पावर ग्रिड्स : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक कंट्रोल, एनर्जी मैनेजमेंट एंड प्रोटेक्शन” विषय पर पांच दिवसीय अल्पकालिक पाठ्यक्रम का आयोजन 21 से 25 सितंबर 2026 तक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्मार्ट पावर ग्रिड की आधुनिक तकनीकों और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से प्रतिभागियों को अवगत कराना था।पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, स्मार्ट सेंसर, डेटा एनालिटिक्स, स्वचालन, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण, ऊर्जा प्रबंधन और उन्नत सुरक्षा प्रणालियों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान एवं तकनीकी सत्र आयोजित किए। उद्योग जगत, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के 15 विशेषज्ञों ने हाइब्रिड माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।देशभर के विभिन्न संस्थानों से 52 संकाय सदस्य, शोधार्थी, विद्यार्थी और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए।24 सितंबर को पतरातू जेएसईबी विद्युत केंद्र का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।प्रतिभागियों ने विद्युत उत्पादन एवं क्षेत्र से जुड़ी तकनीकी कार्यप्रणाली को करीब से समझा। कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। समन्वय डॉ. प्रियब्रत गरणायक ने डॉ. रवि शंकर एवं डॉ. अभिनव कुमार के सहयोग से किया। प्रो. श्रीवास्तव ने बहुविषयक अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को तकनीकी विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ व्याख्यान, संवादात्मक सत्र और औद्योगिक भ्रमण को उपयोगी बताया। संस्थान की ओर से कहा गया कि उभरती तकनीकों के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को आगे भी बढ़ावा दिया जाएगा।