सरायकेला: राजनगर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान झामुमो के पूर्व प्रत्याशी एवं केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर गणेश महाली ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा में झामुमो केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, सुबल महतो, शुकला मुर्मू, दुर्गा लाल मुर्मू, रासमनी हांसदा, रानी हांसदा, सीताराम हांसदा, सूरज सोरेन, चतुर हेम्ब्रम, प्रदीप तांती, रामेश्वर महतो, भगतु मार्डी, दिलीप महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।