दुमका जिला के पलासी मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय 'खेलो झारखंड' प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो० जियारुल अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित इस स्पर्धा में क्षेत्र के 20 विद्यालयों के अंडर-17 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में लक्ष्मण हांसदा प्रथम, अमित हांसदा द्वितीय और सुब्रत मुर्मू तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सोनी हेम्ब्रम, मंजू सोरेन और पुष्पा हांसदा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दीपक मुर्मू ने प्रथम, सोपेन मुर्मू ने द्वितीय और सिमोन मरांडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बसंती हेम्ब्रम प्रथम, अंजू सोरेन द्वितीय और शर्मिला सोरेन तृतीय रहीं।400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अर्जुन किस्कू तथा बालिका वर्ग में अनिता टुडू ने बाजी मारी।लंबी कूद बालक वर्ग में सोपेन मुर्मू और बालिका वर्ग में सामंती टुडू विजेता बने।गोला फेंक बालक वर्ग में राजकुमार हांसदा और बालिका वर्ग में सरिता सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी मो० जियारुल अंसारी और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ऊषा किरण हांसदा द्वारा मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मंच का कुशल संचालन सीआरपी विश्वजीत राहा ने किया। निर्णायक की भूमिका प्रवीण टुडू, काशीनाथ हांसदा और मिठून नंदी ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षक षष्टीपद मंडल, उत्पल पाल, सुमित राय, आरटी सुनील कुमार, बीआरपी मो० शाहजहां अंसारी, मुकेश कुमार और बीपीओ-सीआरपी टीम की सराहनीय भूमिका रही।