राफ्तार मीडिया /गिरिडीह: लोगों को गाड़ी, मकान व एफएमसीजी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में पचंबा थाना पुलिस ने राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा उनकी पत्नी सह संगठन की जिला अध्यक्ष अनीशा सिन्हा, उनका साला सुमित सिन्हा व सहयोगी सुबोध सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। इन चारों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में महिला व पुरुष पचंबा थाना पहुंचे। इस दौरान पीड़ितों ने पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। बाद में प्रेस वार्ता आयोजित कर डीएसपी आरके राणा ने बताया कि राधा स्वामी संगठन के माध्यम से ये लोग आम लोगों को गाड़ी,मकान व लड़कियों की शादी के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते थे। कहा कि इनके विरुद्ध पचंबा थाना में लोगों ने लिखित शिकायत दर्ज करवाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की जांच के क्रम में पाया गया कि ये आरोपी लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है।