डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ बरामदगी एवं सघन गश्ती के तहत चलाए जा रहे अभियान में बरारी थाना पुलिस को सफलता मिली है।आज गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बरारी थानान्तर्गत काली घाट में एक अपराधकर्मी किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।सूचना के सत्यापन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश, नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 एवं थानाध्यक्ष बरारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा छापामारी कर बरारी थानान्तर्गत काली घाट के समीप से करण मिश्रा, पिता चंदन मिश्रा, साकिन मायागंज, थाना बरारी, जिला भागलपुर को 01 देसी कट्टा के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं छापेमारी दल में पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष विकाश कुमार, पु०अ०नि० शिव शंकर दुबे, PTC/47 विकेश कुमार भगत एवं सशस्त्र बल बरारी थाना शामिल रहे।