झारखंड में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। जहां एक ओर जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं दूसरी ओर कई घर ध्वस्त हो गया है। हम बात करते हैं चास प्रखंड के ग्वालडीह गांव की जहां बीरेन गोप, अशोक गोप , मोहन गोप, समीर गोप, मनपुरन महतो का घर बारिश के भेंट चढ़ गये। घर जमींदोज होने के बाद इन परिवारों को भारी बारिश में सिर छुपाना मुश्किल हो गया है। पड़ोसियों के घरों में रहने को विवश हो गए हैं। घर गिरने के बाद मवेशियों को बारिश के बीच रहना पड़ रहा है। दुखद स्थिति तो यह है कि अब तक कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है। जिससे गरीब किसानों में काफी आक्रोश है। पीड़ित बीरेन गोप ने बताया कि घर गिरने से पूरा परिवार दूसरे जगह शिफ्ट किए गए हैं,मवेशियों को भी परेशानी हो रही है। जबकि मनपुरन महतो ने कहा प्लास्टिक टांगकर रहने को पूरा परिवार विवश है।