नामकुम संवाददाता
दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को नामकुम थाना परिसर में शंति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ कमल किशोर सिंह ने सभी पूजा समिति के पदाधिकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा मनाने की बात कही। उन्होने समितियों से पूजा के दौरान महिला और पुरूस भोलेंटियर रखने,सीसीटीवी कैमरा लगाने,विद्युत व्यवस्था ढंग से करने और पंडालो के लिए भवन निर्माण विभाग से एनओसी लेने की बात कही। वही डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय ने पूजा के दौरान डीजे पर पाबंदी,ससमय विर्सजन और अभद्र गानों से दुरी बनाए रखने की बात कही। वही थानेदार रामनारायण सिंह ने समिति के सदस्यों से पूजा के दौरान सडक पर चंदा नही करने,जबरन चंदा वसूली नहीं करने,किसी भी तरह के आपत्तिजनक मामलों तुरंत प्रशासन को जानकारी दने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से प्रमोद सिंह, रमेश पाण्डेय, अनिरूध पाण्डेय, रिंकू राय, अनील वर्मा, संजय सिंह, विनोद सिंह, रामकुमार यादव, अश्विनी शर्मा, अनीता तिर्की, राजकिशोर सिंह यादव, संजय शर्मा, संतोस झा सहित पूजा समिति के सदस्यगण मौजूद थे।