दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।

जामताड़ा शहर के बुद्धूडीह स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा और जिला प्रभारी प्रदीप साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत मंदिरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। इसके अलावा रक्तदान शिविर, मरीजों के बीच फल वितरण, विकसित भारत की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ कार्यक्रम तथा मोटरसाइकिल यात्रा सहित कई गतिविधियां होंगी।जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से एक माह तक भाजपा कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा करेंगे। इसी उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। अभियान के कार्यक्रम बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश और केंद्र स्तर पर निर्धारित किए जाएंगे। जिला प्रभारी प्रदीप साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर खासा उत्साह है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यक्रमों को भव्य और सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निमाई सेन ने किया। मौक़े पर मुख्य रूप से झारखंड सरकार में रहे पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल,भाजपा नेता माधव चंद्र महतो,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय,जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्षया आशा गुप्ता,भाजपा नेता तरुण गुप्ता, कमल गुप्ता,ज़िला महामंत्री अभय सिंह,ज़िला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा तथा दिलीप हेमब्रम,कार्यक्रम सह संयोजक आभा आर्या,सुभाष यादव,कुंदन गोस्वामी,सूखेन्द्र टुडू,मितेश साह, प्रिया दत्ता,सूरज झा,सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल टोली सदस्य उपस्थित रहें।