बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार/रफ़्तार संवाददाता
बेरमो अनुमंडल के जारंगडीह कोलियरी में संयुक्त सुरक्षा गश्ती दल के द्वारा भी टी सी रोड क्रॉसिंग के समीप छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में गश्ती दल द्वारा अवैध रूप से जमा किए गए लगभग पाँच टन कोयला बरामद किया गया। गश्ती दल को देख कोयला चोर मौके से भाग खड़े हुए। कोयला चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ए के बी सिंह के आदेशानुसार सीसीएल जारंगडीह सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश राम के नेतृत्व में जारंगडीह गश्ती दल के द्वारा संयुक्त रूप से जारंगडीह परियोजना के भी टी सी रोड क्रॉसिंग के पास कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। सूचना मिली थी कि भी टी सी सेंटर रोड क्रॉसिंग के समीप अवैध तरीके से कोयला जमा किया गया है। सूचना मिलते ही महाप्रबंधक के आदेश पर सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश राम के नेतृत्व में संयुक्त गश्ती दल मौके पर पहुंचा।
गश्ती दल को देखकर कोयला चोर भाग खड़े हुए। इस दौरान लगभग पाँच टन अवैध कोयला को जब्त किया गया। जब्त कोयले को जारंगडीह कोलियरी स्टॉक में गिरा दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयला चोरी रोकने के लिए महाप्रबंधक के आदेशानुसार सुरक्षा पदाधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग सका है। लगातार छापामारी के बावजूद कोयला चोर सक्रिय हैं और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोयला चोरी पर अंकुश लगाने में प्रबंधन व सुरक्षा पदाधिकारी विफल साबित हो रहे हैं, ऐसा स्थानीय सूत्रों का कहना है। इस संबंध में जारंगडीह सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश राम ने बताया कि महाप्रबंधक के आदेशानुसार छापामारी की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि भी टी सी सेंटर रोड क्रॉसिंग के समीप अवैध तरीके से कोयला जमा किया गया है, जिसको लेकर आज छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आगे भी इस तरह का औचक छापामारी अभियान जारी रहेगा इस छापामारी अभियान में जारंगडीह सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश राम, गौतम राम,पप्पू प्रमाणिक, पुनीत कुमार,बजरंग लाल, हिमांशु चटर्जी, रंजीत कुमार, सीसीएल ड्राइवर अब्दुल कलाम मौजूद रहे।