डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।
वरीय पुलिस अधीक्षक,श्री प्रमोद कुमार यादव भागलपुर के निर्देश पर "स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर" नामक विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना और अवैध शराब-मादक पदार्थ के व्यापार पर रोक लगाना है। 15 अगस्त को अंतीचक थाना को सूचना मिली कि ग्राम-चांदनी चौक स्थित टावर के पास एक झोपड़ी में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री हो रही है। पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में टीम बनाकर छापेमारी की गई।पुलिस को देखकर भाग रहे 5 लोगों को पकड़ा गया और 1 विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवनीत कुमार पिता- उदयकांत यादव - परशुरामपुर,थाना- अंतीचक,अखिलेश कुमार पिता-सुभाष यादव - विशनपुर, थाना-शिवनारायणपुर,
मिथिलेश तांती पिता- विन्देश्वरी तांती - लालापुर,थाना- अंतीचक
ब्रजेश सिंह पिता-स्व. जगदीश सिंह - मुरली, थाना-रंगरा,सूरज कुमार पिता-खोंसी यादव - लोगांय, थाना-शिवनारायणपुर, 01 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध।सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।