ओम प्रकास तिवारी 
पिपराकोठी। पिपराकोठी थाना कांड संख्या 315/26 में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने केसरिया थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पिपराकोठी थाना कांड संख्या 315/26, दिनांक 16 अगस्त 2026 में धारा 115(2), 117(2), 303(2), 118(1), 324(4), 352, 351(2) एवं 3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंदन कुमार महतो, पिता रामएकबाल महतो, ग्राम दिलमन छपरा, थाना केसरिया, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।