नामकुम संवाददाता
खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी के पीएचडी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार रात मौत हो गयी है। मृतक की पहचान संस्थान में पीएचडी कर रहे द्वितीय वर्स के छात्र प्रथमेश रायपुरे के रूप में हुई। मृतक प्रथमेश रायपुरे महारास्ट्र का रहने वाला था,वह पिछले डेढ वर्सो से संस्थान में पीएचडी की पढाई कर था। घटना के बाद से पूरे संस्थान और हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
संस्थान के वरीय अधिकारियों ने बताया कि मृतक प्रथमेश के परिजनों ने शुक्रवार शाम उसके परिजनों ने हास्टल के मैट्रन को काल कर प्रथमेश से बात कराने की बात कही परिजनों ने उन्हे बताया कि प्रथमेश उनका काल नही उठा रहा है उसके बाद मैट्रन ने प्रथमेश के कमरे में जाकर देखा तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था काऊभ् देर तक आवाज देने के बाद भी जब प्रथमेस ने दरवाजा नही खोला तो प्रबंधन द्वारा दरवाजे को तोडा गया जिसके बाद प्रथमेश अंदर कमरे में नीचे बेसुध पडा मिला आनन ऊानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद घटना की जानकारी खरसीदाग ओपी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतू रिम्स भिजवा दिया पुलिस और संस्थान के द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है जिसके बाद वे रांची के लिए निकल चुके है संभवतरू वे शनिवार देर रात रांची पहुंचेगें उसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में कुछ भी पोस्टमार्टम के बाद कहा जा सकेगा। संस्थान के छात्रो ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मृतक प्रथमेश किसी से भी बतचीत नही किया करता था वह हमेशा अपने कमरे में ही रहता था।