सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नीमडीह अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर 700 सीएफटी से अधिक स्टोन चिप्स लदा एक हाईवा जब्त किया।छापेमारी अभियान के दौरान पकड़े गए हाईवा के चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद संयुक्त टीम ने वाहन को जब्त कर लिया। मामले में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के खिलाफ नियमित रूप से जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।