राजु मंडल /रफ्तार मीडिया सवाददाता /गांडेय 

गांडेय थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बंधाबाद-प्रतापपुर निवासी जहांगीर अंसारी और भोक्तियालोहारी निवासी कैलाश यादव शामिल हैं।
​पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से दोनों लगातार फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके ठिकानों से दबोच लिया।
​थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में गिरिडीह मंडल कारा भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।