logo

80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए “घर-घर जेरियाट्रिक केयर” — जीएमएसएच-16 की पहल

 

चंडीगढ़, रवीन्द्र कुमार

गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-16 (जीएमएसएच-16) द्वारा “घर-घर जेरियाट्रिक केयर” नामक एक निःशुल्क मोबाइल हेल्थ यूनिट सेवा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर चिकित्सा सहायता एवं पेलिएटिव केयर प्रदान करना है।
    यह मोबाइल हेल्थ यूनिट एक पूर्णतः सुसज्जित 4x4 एम्बुलेंस के माध्यम से संचालित की जा रही है, जिसमें आवश्यक दवाइयाँ, ऑक्सीजन सुविधा, वाइटल मॉनिटरिंग उपकरण एवं टेली-कंसल्टेशन की व्यवस्था उपलब्ध है। इस सेवा को मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट एवं फिजियोथेरेपिस्ट की प्रशिक्षित टीम द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
      इस पहल के अंतर्गत घर पर चिकित्सा परामर्श एवं पर्ची, गैर-संचारी रोगों (NCDs) की स्क्रीनिंग एवं रिकॉर्डिंग, विशेषज्ञों से टेली-परामर्श, एंटीसेप्टिक ड्रेसिंग, फिजियोथेरेपी सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता तथा आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल रेफरल या भर्ती का आकलन किया जाता है।
सेवा की शुरुआत से ही इसका सकारात्मक लाभ देखने को मिला है। जनवरी माह तक कुल 98 वरिष्ठ नागरिक इस सेवा से लाभान्वित हो चुके हैं।

सेवा संबंधी जानकारी / हेल्पलाइन: 0172-2782457

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS