सौरभ राय/रफ्तार मीडिया
रांची: भारतीय के 80 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. फिरोज अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान परिसर में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा शानदार परेड प्रस्तुत की गई
समारोह के बाद एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड प्रस्तुत की। परेड में कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे, उप प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज, एसजे, फादर अजय अनिल तिर्की, एसजे, फादर संजय केरकेट्टा, एसजे, फादर रवि हेमंत कुजूर, एसजे सहित विभिन्न संकायों के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।