अमापुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड अमापुर में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए सैनिकों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी अमापुर कुलदीप कुमार कुशवाहा ने आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वाले शहीद अखंड प्रताप सिंह सोलंकी की पत्नी अर्चना सोलंकी तथा कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त करने वाले नादरमई निवासी ओमवीर सिंह को शॉल एवं बैज भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
विकासखंड परिसर में आयोजित समारोह में ब्लॉक प्रमुख उर्मिला वर्मा एवं खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार कुशवाहा द्वारा विकासखंड में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में साबिर अली, प्रधान सहायक, ADO (RD), ADO (SK), ADO (P), APO, CM Fellow, सचिव वेद प्रकाश, कुलदीप, अजय राज शर्मा, अजय दुबे, विनोद भदौरिया, ग्राम रोजगार सेवक मोहम्मद उमर, प्रेम सिंह, जयपाल, अवधेश सोलंकी, कंप्यूटर ऑपरेटर शिव मोहन गुप्ता, BMM सलीम, निर्मल सिंह, विनय कुमार, तकनीकी सहायक सचिन, पत्रवाहक अभिलाख, सहायक लेखाकार कुमारी शिवानी वार्ष्णेय, खंड प्रेरक राजेश कुमार, बीबी सिंह एवं सूबेदार शामिल रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वीर सैनिकों के साहस को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से विकासखंड परिसर गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।