रफ्तार मीडिया संवाददाता /गिरिडीह: झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को बक्सीडीह रोड, पुराना सहारा इंडिया ऑफिस के पास स्थित श्री श्री आयुर्वेदा औषधालय एवं डॉक्टर क्लिनिक का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्री मरांडी ने देवराज आनंद, विवेक आनंद एवं गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के इस सेवा-प्रयास की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने भारतीय परंपरा की प्राकृतिक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य जागरूकता और प्राकृतिक चिकित्सा की आवश्यकता और अधिक महसूस की गई है। उन्होंने स्वयं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. गौरीशंकर मिश्रा जी से नाड़ी परीक्षा कराई और विस्तार से परामर्श लिया। इस दौरान अपने खान-पान एवं दिनचर्या के अनुभव साझा किए तथा आहार-विहार, खान-पान, आवश्यक परहेज और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। समारोह में प्रदीप डालमिया, आनंद राणा, दीपक कुमार, रमेश गुटगुटिया, अमित गुप्ता (अध्यक्ष, रोटरी गिरिडीह),  अमित जालान, प्रदीप बरनवाल,  मनजीत सिंह, शंभू जैन,भूपेंद्र सिंह, किरण कुमारी,अनंत कुमार सिन्हा, रवींद्र राय एवं नवीन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्री श्री आयुर्वेदा : परंपरा और आधुनिक चिकित्सा का संगम

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की प्रेरणा से संचालित श्री श्री आयुर्वेदा का उद्देश्य प्राचीन भारतीय चिकित्सा परंपरा को आधुनिक सुविधाओं के साथ जन-जन तक पहुँचाना है। इसके अंतर्गत नाड़ी परीक्षा, आयुर्वेदिक परामर्श, पंचकर्म एवं विभिन्न उपचारों की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
इन गतिविधियों के माध्यम से आर्ट ऑफ लिविंग परिवार स्वास्थ्य, जागरूकता, प्रसन्नता और समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।