लोकेशन: गिरिडीह/झारखंड
रफ्तार मीडिया की रिपोर्ट
पीरटांड: गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह मंडल के हरलाडीह में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को छोड़कर सैकड़ों आदिवासी युवाओं एवं महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
समारोह का आयोजन श्रीमती नूनी हांसदा, सुनील बेसरा एवं गोबिंद हांसदा के नेतृत्व में किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा हरलाडीह मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय ने की। कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें संगठन की विचारधारा से जुड़कर क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मिलन समारोह के दौरान झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आदिवासी युवाओं और महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार और क्षेत्र में पार्टी के प्रति बढ़ते जुड़ाव के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है।
इस अवसर पर गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव,भाजपा नेता दिनेश यादव,विनय सिंह, सिकंदर हेम्ब्रम, सुनील पासवान,श्याम प्रसाद, रिंकी देवी, मुन्नालाल उपाध्याय, मनोज साव, विकाश चौधरी, विजय सिंह,मुकेश टुडू, प्रकाश, बुधन हेम्ब्रम, इनोद साव, प्रदीप राणा, हीरालाल पंडित, बैंकुट पंडित, वासुदेव मोदक एवं अंबुज मोदक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और तेज करने पर जोर दिया गया। मिलन समारोह के माध्यम से हरलाडीह मंडल में भाजपा ने संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया।