नामकुम संवाददाता (अमित शर्मा)
नामकुम के कोचा टोली स्थित ग्रामीण सड़क जो सेना के फैमिली क्वार्टर से विकास नगर तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य को सेना द्वारा रोके जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजे से ही ग्रामीण और बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क की घेराबंदी कर बैठ गई और निर्माण चालू रखा। इधर मौके पर जेकेएलआई रेजिमेंट के अधिकारी पहुंचे और सेना से एनओसी लेकर सड़क निर्माण करने की बात कही। जिसपर ग्रामीण नहीं माने। ग्रामणों का कहना है कि उक्त सड़क क्षेत्र के लोगों के आवागमन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। जो वर्ष 1986 बनाई गई थी। सड़क की दयनीय स्थिति के कारण स्थानीय लोगों की काफी असुविधा हो रही है। आरईओ विभाग से सड़क निर्माण कराया जा रहा है तो सेना आपत्ति जता रही है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सड़क निर्माण मे रोक लगती है तो ग्रामीण लगातार प्रजातान्त्रिक तरीके से आंदोलन को बाध्य होंगी। इधर देर शाम सेना के अधिकारी नामकुम थाना पहुंचे और सड़क निर्माण कंपनी और निर्माण कार्य करा रहे लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही।मौके पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, संतोष झा, जशोदा देवी, अनीता उराव, कारमेला देवी, अनुराधा कच्छप, रेणु देवी, सीमा देवी, सुन्दरवती देवी, मंजू देवी, मुखिया करमेला कच्छप, रीता देवी, संजय शर्मा, रंजीत प्रसाद, मौसमी कुमारी, लाल बाबू, जयमनती खाखा, कामेला तिर्की, रमेश कुमार, गौरी देवी, सरिता सिंह, जिप सदस्य राम अवतार केरकेट्टा,आर बी सिंह, शम्भू नाथ सिंह , रंजीत कुमार, सन्नी गोप, अतुलेन्द्र कौशिक, बालाजी मिश्रा, एच के यादव, सुधाशु कुमार, दयानन्द पासवान, रमेश गोप, सी बी सिंह, बंटी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।