रफ़्तार मिडिया सवाददाता पवन गुप्ता।
​खलारी: डकरा बाजार में 'नो एंट्री' नियम की धज्जियां उड़ाते हुए एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार में बाजार क्षेत्र में घुस आया। रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक ने वहां खड़ी एक बोलेरो और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और चालक दुर्घटना के बाद ट्रक समेत मौके से फरार होने में कामयाब  रहा। यहाँ बताते चले की बड़ी वाहनों का प्रवेश बर्जित है उसके  बावजूद भारी वाहन का बाजार में प्रवेश होता रहता है। के वक्त बाजार में काफी भीड़ थी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि लोग समय रहते हट गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।