नामकुम संवाददाता : बिशप वेस्टकोट स्कूल नामकुम का छात्र रिषभ कुमार 17 दिनों से लापता है. मामले में रिषभ की मां मंता कुंवर राय ने आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है. महिला के अनुसार वह मूल रूप से बिहार के रोहतास की रहने वाली है. वर्तमान में मिशन गली कांके रोड में रह रहीं हैं. उनका 15 वर्षीय बेटा रिषभ कुमार बिशप वेस्टकोट स्कूल नामकुम में आठवीं कक्षा में पढ़ता है. 22 जून को वह बस से स्कूल आया था परंतु छुट्टी होने पर घर नहीं लौटा. स्कूल जाकर छानबीन की एवं सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया जिसमें छुट्टी के समय वह बस में नहीं चढ़कर पैदल बाहर जाता दिखाई दिया है. वहीं सेना जांच गेट के समीप जाकर पूछताछ करने पर जानकारी मिली की रिषभ ने सड़क किनारे झाड़ियों में बैग फेंक दिया था और वहीं पर स्कूल ड्रेस बदला था जिसके बाद से उसकी जानकारी नहीं है. महिला ने बताया कि स्कूल फीस जमा करने के लिए घर से 12 हजार रुपए लेकर निकला था. बताया चार महीने पहले भी वह बिना बताए बनारस चला गया था जहां से 25 दिन बाद परिजन लेकर आए थें. पुलिस जांच में जुटी है.