नामकुम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत शनिवार को पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष विनय महतो धीरज और खिजरी मंडल अध्यक्ष समीर राय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों के बीच जूट के थैलों का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को प्लास्टिक का उपयोग छोड़कर जूट के थैले अपनाने के लिए जागरूक किया।अभियान के दौरान “प्लास्टिक को हटाना है, जूट को अपनाना है” का संकल्प लिया गया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल भारत के निर्माण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाना जरूरी है। मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, पूर्व जिलाध्यक्ष मोगो भगत, मंडल महामंत्री रामाशंकर, समाजसेवी एवं कर्मठ कार्यकर्ता प्रभास झा, अश्विनी लकड़ा, गुड्डू सिंह, आकाश राय, ललित लकड़ा, सुजाता डुंगडुंग, अरविंद कुमार, सुखविंदर, ओमप्रकाश गोलू, बसंत, अंकित, रजनी, सोनी, रोशनी, सुस्मिता, दुलारी, आशा, बिगिनी, सुलचना, मीनू, ऋतु, नेहा, प्रिया, ममता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।